मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर ठगी
रायपुर
मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर ठगी की वारदात की एक घटना सामने आई है। राजधानी रायपुर में पंडरी थाना इलाके में बबीता साहू नाम की महिला ठगी की शिकार हुई है। पीड़ित महिला अपनी बेटी को मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने के लिए आरोपियों के संपर्क में आई थी। एडमिशन दिलाने के नाम पर सुरेंद्र कामत, विधानंद वर्मा और विश्वजीत शाह ने पीड़िता से 8 लाख रु लिए थे। पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
Source : Agency

पाठको की राय